Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। शुभ अंक- 42
शुभ रंंग- हल्का नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मानसिक रूप से आप तंदुरुस्त और स्थिर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और इसलिए जो मौके आपके हाथ में आएं, उन्हें भुनाने का प्रयास करना चाहिए। आप लोगों को सलाह देंगे, जो उनके काम आएगी और उससे आपका मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पेशेवर लोगों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता इंतजार कर रही है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। परिवार में कष्टपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं और परिजनों का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा तथा परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा