फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 27 September: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 26 Sep 2022 03:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Maa Durga Favourite Rashi: 4 अक्टूबर तक इन राशियों पर रहेगी माता रानी की असीम कृपा, मिलेगी आर्थिक समृद्धि
 
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कानूनी मुश्किलें अभी आपको परेशान कर रही हैं, जिनमे शायद चोट या दुर्घटना शामिल है। कड़ी मेहनत करें और अपने आसपास के विवादों को नजरअंदाज करें। 
शुभ अंक -21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आपके शत्रु आपकी सफलता में बाधा डाल सकते हैं किन्तु सकारात्मक रहें। सक्रिय रहना आपकी लम्बे समय तक मदद करेगा। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। 
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आकर्षक व्यावसायिक विचारों का पालन करें और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। खाली समय निकालना आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा।
शुभ अंक  -10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
खर्च करते समय सावधानी बरते। परिवार के सदस्य, शायद आपके माता-पिता या दादा-दादी को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
घर पर होने से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आपको शांति मिलेगी। ऐसा लग रहा है कि आज आप पार्टी के मूड में हैं। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग-  हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी आपको एक छोटी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। छोटा भाई आपकी परेशानी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को बताते हैं या शेयर करते हैं तो आप शांत महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज वातावरण में उत्सव और उत्साह है। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
परिवार को अभी आपकी जरूरत है। सुनिश्चित करें कि आप बात करने और सुनने के लिए तैयार हैं। निजी धन पर नजर रखें। अधिक उदार होने से मौके का फायदा उठाने की आपकी क्षमता सीमित हो सकती है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें