फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 अप्रैल 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 27 Apr 2021 01:54 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक – 1
अपनी सेहत का ख्याल रखें। वर्तमान स्थिति को लेकर मन में भय की स्थिति रहेगी। घर के लिए जरुरी वस्तु की खरीदारी संभव है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – स्लेटी 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आर्थिक लेने देने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के मन की मुराद पूरी होगी। दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3
कार्य व्यापार के लिए दिन मद्दा रहने वाला है। हालांकि आपके रूके हए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मानसिक रूप से उत्तेजित रहेंगे। अपने खर्चों पर संयम रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
धन अधिक व्यय होगा। खांसी जुकाम की शिकायत हो सकती है। भौतिक और आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। आप वर्तमान परिस्थिति को लेकर बेचैन रहेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
मन बेचैन रहेगा। भावना आप पर हावी रह सकती है। बेतुका खर्च करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा। परिवार से सम्पत्ति बंटवारे या लेन-देन सम्बन्धी विवाद हो सकता है। डाइट, पर ध्यान देने से फायदा होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग– हरा

8 of 10
number
अंक – 7
इस समय यात्रा से पूरी तरह परहेज करें। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
अंक – 8
किसी पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं। बेहतरी के लिए बदलाव पर विचार करें। आने वाले समय में प्रमोशन तय है। अनुकूल परिणाम प्राप्त करने का समय है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्या सहानुभूति के साथ निपटाएंगे। लोगों के साथ सम्पर्क के कारण रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें