फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 और 6 वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 26 Feb 2025 05:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
26 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी।। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक  -10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- लाल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें