फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 6 वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Tue, 25 Feb 2025 06:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके अटके कार्य पूरे होने की आज संभावना है। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोर्ट के मामलों में राहत की संभावना बनी हुई है। लव पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र की कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। वहीं सरकार से जुड़े मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
अगर आप बेरोजगार हैं, तो दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। घर और बाहर दोनों जगह प्रभाव बना रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता से रिश्तों में सम्मान बढेगा। पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।  विद्यार्थी नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप धन के मामले में अधिक सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें। अपनी रचनात्मक प्रतिभा को परिवार के साथ साझा करें। आज मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। निवेश की योजनाओं में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपकी समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आज निवेश की योजनाओं में भी कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
कार्यस्थल पर किसी सम्मान की प्राप्ति से आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। छात्र समय का सदुपयोग करें। निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है, जिससे विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कार्यक्षेत्र के विरोधियों से दूर रहें। आज घर की मरम्मत भी करा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। वहीं आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका असर रिश्ते पर हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट में चल रहा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। घर परिवार में रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए सभी से संवाद करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
यदि किसी परीक्षा को दिया था तो, चिंता न करें इसका परिणाम बेहतरीन ही आएगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। आज आप परिवार के साथ किसी नई संपत्ति की खरीदारी की प्लानिंग करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें