Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आया है। साथी से प्यारी नोकझोंक के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति और प्यार रहेगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 2
आपको आज व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर में किसी नए वाहन को आज लेकर आ सकते हैं। समाज में प्रभाव बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गोल्डन
4 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 3
निवेश करने के लिए किसी योजना में अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपके व्यवहार के चलते मित्र मंडली में इजाफा होगा। कोर्ट के मामलों में राहत प्राप्त होगी। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 4
पुरानी बातों को लेकर जीवन में तनाव बना रहेगा। यदि पहले निवेश में आपको घाटा हुआ था, तो अभी और धन न लगाएं। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय लाभदायक साबित होगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 5
आज आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा। कार्यक्षेत्र में साथी से बहस हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत अगर करना चाहते थे, तो आज उसकी योजना आप बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 6
आज परिवार में किसी बुर्जुग के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अगर पहले धन का नुकसान हुआ था, तो आज लेन-देन सावधानी से करें। खुद को सेहतमंद रखने में सफल होंगे। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
8 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 7
आज का दिन ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका वेतन और पद दोनों ही बढ़ सकता है। अचानक से धन लाभ के सुनहरे योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
9 of 10
numerology
- फोटो : adobe stock
अंक 8
सेहत में चल रही परेशानी आज समस्या का कारण बन सकती हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आज किसी भी तरह का लेनदेन न करें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नए मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्ति होगी। शुभ अंक- 60
शुभ रंग- नीला