Numerology Prediction Today in Hindi: 24 मार्च 2025 का अंक 6 (2 + 4 = 6) है, और अंक ज्योतिष में 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र को भौतिक सुखों, सुंदरता, प्रेम और संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वाले जातकों में विशेष रूप से कुछ गुण होते हैं, जो उनकी जीवनशैली और व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। यदि आप संतुलन, आत्मविश्वास और समझदारी के साथ अपने फैसले लेंगे, तो आपके लिए यह दिन सफलता का होगा।
विज्ञापन
1 of 10
24 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल
- फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
यह दिन आपके लिए सफलता और साहस का रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे। आज आप अपने काम को तेजी से पूरा कर सकते हैं, लेकिन परिवार और रिश्तों पर भी ध्यान दें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपकी भावनाएं आज बहुत संवेदनशील रहेंगी। रिश्तों में समझदारी और शांति बनाए रखने का यह अच्छा दिन है। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कुछ व्यक्तिगत मुद्दों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपके लिए आज का दिन रोमांचक और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपनी इच्छा को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे और इस दिन को अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नए कदम के रूप में इस्तेमाल करेंगे। करियर में अच्छा मोड़ आ सकता है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपके लिए आज का दिन स्थिरता और संतुलन का रहेगा। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। एकाग्रता और सोच समझ कर फैसले लेने की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
यह दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप नए विचारों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में गहरी समझ विकसित होगी, और आप अपने रिश्ते में अच्छे बदलाव ला सकते हैं। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
इस दिन आपका ध्यान काम पर रहेगा और आप अपने कार्यों को बहुत मेहनत से पूरा करेंगे। रिश्तों में समझदारी और सुकून मिलेगा। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए अच्छा समय है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
यह दिन आपके लिए मानसिक शांति का रहेगा। आप विचारों की गहराई में जाएंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते को लेकर विचार करें और यदि जरूरत हो तो कुछ बदलाव करें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपके लिए आज का दिन अच्छे अवसरों का रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कुछ आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही, रिश्तों में सच्चाई और समर्पण से बहुत फायदा होगा। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
इस दिन आपको साहस और आत्मविश्वास मिलेगा, जिससे आप किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता के संकेत हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जीवन में संतुलन बनाए रखें। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।