फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 24 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 24 Feb 2022 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घर में आपका जीवन अभी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को नजरअंदाज न करें। ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर से मिलें। कार्य में आपको जो पहचान मिल रही है उसका मज़ा लें। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। इस पल की प्रतिष्ठा का स्वाद लेना न भूलें। 
शुभ अंक-4 
शुभ रंग- सिल्वर 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
कानूनी मामलों और कागजी काम आपकी प्राथमिकता रहेंगे। चाहें आपके रास्ते में कितनी भी कठिनाइयँ हों, किंतु आपको जीत जल्द ही मिलने वाली है। अंदर से आप कैसा भी महसूस कर रहे हों, हमेशा विजेता की तरह सोचने की कोशिश करें। सफल होने का एक ही आसान फार्मूला है और वो है अपनी ओर से पूरी कोशिश करना। 
शुभ अंक-1 
शुभ रंग-नीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने करियर में बदलाव यात्रा का संकेत हो सकता है। यह यात्रा नए और रोमांचक आध्यात्मिक मार्गों के लिए आपके विचारों का विस्तार कर सकती है। मित्रों और परिवार के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। यह उच्च शिक्षा में नामांकन या कुछ नया सीखने के लिए उचित समय है। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- नारंगी  
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आप केवल निजी संबंधों के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसायिक संबंधों के लिए भी भावुक हैं। अपने हर कदम को सावधानी से उठायें क्योंकि इसका आपके जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। कानूनी समझौतों, संबंधों और विचारों का आदान-प्रदान हो सकता है। 
शुभ अंक-8 
शुभ रंग -गहरा हरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपके माता पिता या सलाहकार को अभी किसी हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय संबंध जटिल हो सकते हैं जिससे आप खुद को नजरअंदाज महसूस करेंगे। काम में आपकी प्रतिभा को नोटिस किया जायेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेष रूप से ऐसी कोई चिंता जो आपको परेशान कर रही हैं। 
शुभ अंक-17   
शुभ रंग-लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज का दिन आपकी गंभीरता और सोच की गहराई को प्रदर्शित करता हैं। अपनी अंतःशक्ति के कारण आज आप अलग महसूस करेंगे। हो सकता है कि आज आपके मन में दूसरों की सेवा करने की तीव्र इच्छा जागे। अधिक काम करने से बचें और खुद पर समय बिताएं।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपका साथी या कोई करीबी यात्रा में आपको कंपनी दे सकता है। घर से बाहर हों तो आप कैसे यात्रा करते हैं या क्या खाते हैं इसका ध्यान रखें। किसी बड़ी बिक्री या खरीद की संभावना है। अपनी सभी आर्थिक चिंताओं से ब्रेक के कर आध्यात्मिक गहन चिन्तन के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग-बैंगनी  

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज रोमांटिक भावनाएं आपके दिन को कुछ खास बनाने वाली है। प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपने अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे जो आपको प्रेरित करेगी। अपने मनोरंजन का भी ध्यान रखें। सफलता तक पहुंचने का कोई छोटा रास्ता नहीं है, सफल होने के लिए आपको सभी सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला  
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
काम में प्रतिस्पर्धा आपके तनाव का स्रोत है। कड़ी मेहनत करें और आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। नए प्रशिक्षण या नया कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे। बुद्धिमानी से खर्च करें और यात्रा के दौरान चोट या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहें।
शुभ अंक-1  
शुभ रंग-काला  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें