Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना होने से आपको अपने आपको बचना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपको इसका बुरा परिणाम मिल सकता है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं से अचानक से धन लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आपको सावधानी से वाहन आदि चलाना होगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज किसी समूह में दिन व्यतीत होगा। दूसरों की ज़रूरत को अपनी जरूरतों से आगे रखना चाहिए तभी काम बनेंगे। नए दोस्त बनाएं किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें। शुभ अंक- 30
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
परिवार सम्बन्धी समस्याओं जैसे मतभेद या स्वास्थ्य में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- सफेद
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
सही समय और सही जगह पर अपने विचारों को प्रस्तुत करें। आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं। , शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपको मिली हुई नई आज़ादी से आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। यात्रा में होने वाली समस्याओं जैसे बीमारी या सामान खोना आदि के लिए तैयार रहें। यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
अंक 9
आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। इस बीच अपने खर्च को लेकर सतर्क रहें। यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। सामाजिक सेटिंग्स में, आप कुछ भी गलत नहीं कर सकते। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद