फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 23 May 2024 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
किसी भी काम को शुरू करने से पहले गहनता से विचार करें ताकि आपकी मेहनत व्यर्थ न जाए। कौशल प्रशिक्षण या सही ज्ञान आपको आगे ले जाने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप किसी मुश्किल में फँस सकते हैं और इससे बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस समय आप चिंतित हैं इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
किसी भी तरह के अवसाद से बचें और अपना पूरा ध्यान अपने काम की ओर लगाएं। अपने दिल की सुनें और अपनी खुशियों के मार्ग को स्वयं बनाएं।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
व्यापार और नौकरी दोनों में लेनदेन संबंधी गड़बड़ी से आपको हानि होगी। आपकी रचनात्मकता और कूटनीति के गुण आपको तारीफ के पात्र बना देंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
जब आप पुराने दोस्तों के बारे में सोचते हैं तो आप पुराने दुश्मनों के बारे में भी सोच सकते हैं जिनसे आप रिश्ता सुधारना चाहते हैं। किसी से लगाव जीवन को बदल सकता है। लोगों से बातचीत करना गलतफहमियों को दूर करता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपने प्राकृतिक प्रेम के कारण आप कृषि या खेती से सम्बन्धित कार्य करना चाहते हैं। अपने शौक को पूरा करने में कोई कमी न छोड़े। घरेलू कार्य जैसे घर की मरम्मत और नवीकरण पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
शिक्षा के क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय प्रसन्नता और शांति से भरा होगा। यह जीवन के वो पल हैं जब आप उस सफलता का आनंद लेंगे जिसके आप सच्चे हकदार हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
करियर या व्यवसाय में लाभ आपके रोमांच और सुख को बढ़ा देगा। जब भी कोई मौका आपके दरवाज़े पर आता है तो उसका स्वागत करना न भूलें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
घरेलू मामलों जैसे टूटी हुई खिड़कियां या लीक नल को ठीक करने के लिए आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है । आज आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है ऐसे में अपने सह कार्यकर्ता या जीवन साथी से बातचीत करें। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें