फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 24 जून 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 24 Jun 2021 05:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आज आपका अधिक खर्चा होगा। बच्चों के ऊपर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने परिवार प्रेमी के साथ सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनन्द ले सकेंगे। कोई भी कार्य अपनी इच्छा शक्ति के साथ पूरा करेंगे। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आपके कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लम्बे समय से खराब चल रहे प्रेम संबंध ठीक होंगे।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - भूरा

4 of 10
अंक - 3
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। परिवार एवं बच्चों के साथ मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आर्थिक लेन-देन हो सकता है। जमीन जायदाद से धन का फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में कटुता आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। आप सभी लोगों से समानता का व्यवहार करें। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। विवाह का रिश्ता तय हो सकता है। प्यार के रिश्तों में तनातनी रहेगी। यात्रा से संबन्धित कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के रिश्ते में जो तनाव बना था, वह कम होगा।
शुभ अंक – 22 
शुभ रंग – हरा

8 of 10
अंक - 7
अधूरे कार्य पूरे होंगे। सगाई व संबंधों में सावधानी बरतें अन्यथा उनके टूटने या रिश्तों में दरार आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
अंक – 8
आज परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध के मामले में निराश होना पड़ेगा। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। घर के काम-काज में संतान मदद करेगी।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टी, मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नये रिश्ते बनाने का दिन बेहतर है। अपने जीवनसाथी को नई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें