फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 22 march 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 22 Mar 2022 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। अपने सपनों और निरीक्षण के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि को खोजें। 
शुभ अंक-19
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
सभी निर्णय ध्यान से लें इससे धोखाधड़ी या ठगी से बचा जा सकता है। बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें। अपनी योजना के बारे में सतर्क और जागरूक होने से दुर्घटनाओं या चोरी से बचा जा सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवन में आए उतार- चढ़ाव से भी आपको लाभ ही होगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।
शुभ अंक-15 
शुभ रंग-गुलाबी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपने जो परिपक्वता प्राप्त की है, उससे आप दूसरों को अधिक देने और स्वयं कम लेने में विश्वास करते है। पुराने परिचितों से मिलने की संभावना है। 
शुभ अंक-26 
शुभ रंग-नारंगी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं। अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है। 
शुभ अंक-11 
शुभ रंग-हरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज का दिन अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का हैं। अपने संबंधों को और भी मजबूत करें। अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- जामुनी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज सितारे और किस्मत दोनों आपके पक्ष में है। एक स्थिर मन और सही दृष्टिकोण आपको हर तरह से सफल बनाने में मदद करेगा। भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए अभी से सावधान रहें।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें