फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 22 August: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 22 Aug 2022 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अपने रचनात्मक पक्ष को सामने लाने के लिए तैयार हैं। कूटनीति से काम करें और मूर्खतापूर्ण जोखिम न उठाए। परिवार का कोई सदस्य आपका मार्गदर्शन कर सकता हैं।  जिस पर विश्वास हैं उस के संपर्क में रहें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखेंगे बस दूसरों से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। आप अपने रास्ते खुद चुनिए।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गहरा लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
घर या कार की मरम्मत या नवीनीकरण आपको परेशान कर सकता हैं। अपने माता-पिता या उनके समान किसी के साथ अपने संबंधों में संतुष्टि महसूस करेंगे। आपके द्वारा प्राप्त ज्ञान आपकी योजना को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 
शुभ अंक - 31
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप हमेशा विभिन्न प्रस्तावों के फायदे और नुकसान का विश्लेषण करने के बाद सही फैसला लेते है। पूरे महीने के खर्चे के बारे में विचार करें। बिना ज़रूरत की चीज़ों को न खरीदें।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
यात्रा के मौकों का स्वागत करें। एक छोटी यात्रा आपको कुछ लिखने, संगीत बनाने या फोटो और सेल्फी लेने का अवसर देगी। प्रभावी बातचीत महत्वपूर्ण है। छोटा भाई या आपकी उम्र का कोई आपसे बात करना और सुनना चाहता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है इसलिए खास ख्याल रखें। मन के अनुसार जीवन के प्रति अपना रवैया बदलें। आप अपने भौतिक दृष्टिकोण को बदलने की भी कोशिश करेंगे। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जीवन में जी भी मिले उसका मज़ा लें जैसे अच्छी कंपनी और अच्छा भोजन। आप अभी दोस्तों और प्रतिभाओं में समृद्ध महसूस कर रहे हैं। परिवार और प्रियजनों के साथ बिताने के लिए आज का समय उपयुक्त है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
कुछ मुद्दे और बाधाएं आपको परेशान कर सकती है किंतु उनसे भागे नहीं बल्कि उनसे छुटकारा पाने की योजना बनाएं। किसी भी तरह के नशे से आज दूर रहें। अपने जीवन में दोस्ती के रंगों को अनुभव करें और इस क्षण का मज़ा लें। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल

 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अगर आप कार्यस्थल पर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो खुद पर विश्वास रखें, आप सफल होंगे। अपनी ताकत को बनाये रखें और खुशियाँ आपके साथ रहेंगी। नए दोस्तों को बना कर नए विचारों के आदान-प्रदान में अपनी ऊर्जा को खर्च करें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें