फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 August: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 21 Aug 2022 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपका पेशेवर जीवन इस समय आपसे कुछ अधिक मांग रहा हैं। आप उन लोगों से घिरा महसूस कर सकते हैं जो आपका विरोध करते हैं। दूसरों के साथ अपने व्यवहार में कूटनीति का प्रयोग करना न भूलें बने।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- फ़िरोज़ा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
दुर्घटनाओं और चोट से बचने के लिए अपनी यात्रा के समय ख्याल रखें। अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा हैं। आज आप लोगों से बातचीत कर के अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपको अपने दादा जी जैसे किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है। अपने मनोरंजन के स्रोत खोजें ताकि जुए या पैसे बर्बाद करने से बच सकें। आप अभी रचनात्मक महसूस कर रहे हैं। अगर मौका मिले तो प्रकृति में बाहर निकलें और अपनी आध्यात्मिक साइड से जुड़ें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज धन और संपत्ति आपके लिए एक मुद्दा रहेगा। महत्वपूर्ण निवेश और धन सम्बन्धी अन्य मामलों के लिए अभी सही समय नहीं आया है। अपने खर्चों पर ध्यान दें और समझदारी से पैसों का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
घर आज दिलों दिमाग में बैठा है। आपका ध्यान परिवार पर केंद्रित है, जो शायद आपकी माता या किसी छोटे के स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कोई नई  शुरुआत करने के लिए आज का समय सर्वोत्तम है। बिना सोचे समझे समस्या को सुलझाने की कोशिश न करें। आपकी उत्सुकता जीवन को बदल सकती है। आज आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी इसलिए किसी भी परिवर्तन से पहले सोचें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको शायद रिश्तेदारों के साथ यात्रा की आवश्यकता पड़ सकती है। अभी बुद्धिमानी से बातचीत करें। इस समय संगीत और फोटोग्राफी में आपकी दिलचस्पी होगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अत्यधिक आत्मनिर्भरता और लालसा आज का मूलमंत्र है। आज आप में से कुछ अपने दिल और दिमाग में विरोधाभास महसूस कर सकते है। कुछ समय अकेले अपने लिए व्यतीत करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- समुद्री हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन मिलने-जुलने का है। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गिले-शिकवे दूर होंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गहरा नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें