फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 21 नवंबर 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 21 Nov 2021 08:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
आज आपको अपना कुछ समय परिवार और बच्चों को देना पड़ेगा। पशोपेश में पासकर कोई गलत निर्णय न लें। आपको सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग -हल्का नीला

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक  2
आज कार्यक्षेत्र में खूब मन लगेगा। नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। कोर्ट-कचेहरी के केस और लंबे चलेंगे। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन

4 of 10
number
अंक  3
आज आपको सूना-सूना महसूस होगा। अब तक जो काम की अति झेल रहे थे, उनको अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। शादी सगाई जैसे कामों में रूकावट आ सकती है। प्रेमी रूठ सकता है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग -भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक  4
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेचैन रहेंगे। आमदनी में गिरावट होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन आवेदन भरने के लिए उपयुक्त है। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग - काला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक  5
कार्य-व्यापार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक  6
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बाधा आएगी। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार आपका ठप पड़ सकता है। कामकाज अच्छा चलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सुनहरा

8 of 10
number - फोटो : number
अंक  7
आज आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। शाम रंगीन बीतेगी। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। रुका हुआ पैसा मुश्किल से वापस मिलेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number - फोटो : number
अंक  8
आर्थिक मामले आपके पक्ष में नजर आएंगे। बहन की शादी तय हो सकती है। जमीन-जायदाद की डील में सावधानी बरतनें का प्रयास करे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेंगी।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक  9
आज कोई बहुत जरूरी कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आएगी। पिता के साथ विवाद हो सकता है। दिन को नियमित रखें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें