Today Numerology Ank Jyotish 21 June: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
अंक 1
आज किसी पुराने काम को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आज आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 2
आज का दिन निवेश के लिए शुभ रहेगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। वाहन लेने की अगर योजना बना रहे थे, तो वह सफल हो सकती है। पुराने काम के पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
अगर पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है। दुकानदारों के रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे पूरा होने लगेंगे। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर बनेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 4
आज किसी भी काम में थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परंतु छोटी-मोटी थकान महसूस हो सकती है। इस दौरान नौकरी में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपके वह इच्छा पूरी होगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
अंक 5
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 6
करियर-कारोबार में लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वित्तीय मामलों में कुछ अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा। विदेश यात्रा के लिए प्लानिंग करेंगे। नौकरी के नए मौके मिलेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7
किसी नए काम की आज शुरुआत कर सकते हैं। संतान से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 8
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने करियर में प्रगति करेंगे। आज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। परिवार का साथ बना रहेगा। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 9
विवाह योग्य जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर तनाव से बचें। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। धन लाभ के योग बन सकते हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे