फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 20 June : मूलांक 4 वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 20 Jun 2025 06:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Today Numerology Ank Jyotish 20 June: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
20 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आत्मविश्वास और लीडरशिप से भरा रहेगा। आप अपने विचारों को लोगों पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। नौकरी या बिज़नेस में कोई नई शुरुआत हो सकती है। हालांकि, दूसरों पर हावी होने या अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की प्रवृत्ति रिश्तों में दूरी ला सकती है, इसलिए नम्रता बनाए रखें। वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा और दिन प्रगति की ओर ले जाएगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप भावनाओं से घिरे रह सकते हैं और मन थोड़ा विचलित रह सकता है। संबंधों में कोमलता और समझदारी की जरूरत होगी। अगर किसी से मतभेद हुआ है, तो आज का दिन मेल-मिलाप के लिए उपयुक्त है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कला, संगीत या लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आप ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। आपकी सलाह और मार्गदर्शन दूसरों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिन बहुत शुभ है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या आध्यात्मिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाएगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
यह दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। चीजें आपके प्लान के अनुसार नहीं होंगी, लेकिन धैर्य और योजना के साथ आप इन्हें संभाल सकते हैं। आज किसी तकनीकी या गूढ़ विषय में गहराई से विचार करने का दिन है। नई योजनाएं शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख लें। अपने आसपास के लोगों से बेवजह बहस से बचें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप बदलाव की ओर आकर्षित होंगे और नई शुरुआत की योजना बना सकते हैं। छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी। व्यापार, मार्केटिंग या संवाद से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। सिंगल लोग किसी नए आकर्षण की ओर खिंच सकते हैं। आज दूसरों को अपने शब्दों से प्रभावित करना आसान रहेगा, इसलिए इंटरव्यू या मीटिंग के लिए समय उत्तम है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
प्रेम और सौंदर्य से जुड़ी चीजों की ओर आपका रुझान रहेगा। आज आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और प्रेम जीवन में कोई सुखद अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। कला, फैशन और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत फलदायक है। परिवार के साथ समय बिताना भी सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप खुद के भीतर झांकने की प्रवृत्ति में रह सकते हैं। एकांत या शांति आपको ज्यादा भाएगी। किसी आध्यात्मिक या दर्शन से जुड़े विषय में गहरी रुचि हो सकती है। अगर कोई पुराना अनुभव आपको परेशान कर रहा है, तो उसे समझदारी से स्वीकार करें और आगे बढ़ें। आज निर्णयों में आत्मविश्वास रखें लेकिन अत्यधिक सोच-विचार से बचें।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का दिन परिश्रम और धैर्य की परीक्षा ले सकता है लेकिन यदि आप अडिग हैं, तो सफलता निश्चित है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, तनाव और थकान से बचने के लिए आज कुछ समय खुद को भी दें। जरूरतमंद की मदद करें, इससे भाग्य प्रबल होगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके भीतर आज गजब की ऊर्जा और साहस देखने को मिलेगा। किसी बड़े कार्य को शुरू करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। मेहनत और उत्साह से आप दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। हालांकि, गुस्से और जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। आज किसी पुराने झगड़े को खत्म कर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें