फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Wed, 21 Aug 2024 06:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
21 August Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मजा लें। दिल के मामले समय अभी पेचीदा साबित हो सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में अभी  सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 35
शुभ रंग – लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।  
शुभ अंक – 65
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा। 
शुभ अंक -8
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक - 05
शुभ रंग - मेजेन्टा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – सिल्वर

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
प्रेम-संबंध में लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है। परिवार में कुछ समस्या आने के कारण आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 
शुभ अंक - 54
शुभ रंग -ग्रे


विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आपके दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा। किसी नए काम की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक - 17 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें