फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 20 अप्रैल 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 20 Apr 2021 06:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
कार्य व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। पारिवारिक सुख शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। 
शुभ अंक -14
शुभ रंग – अल्ट्रा ग्रीन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज आपको अपनी कमियों को सुधारने का दिन है। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। हालांकि इस बीच अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- गहरा नीला

4 of 10
number
अंक - 3
सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।  ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरुद्ध जा सकते हैं।
शुभ अंक-24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं, जरूरत है आपको अपनी भावनाओं को काबू करने की। घर परिवार को भी समय कम दे पाएंगे। 
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध निखरेगें। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज धर्म कर्म में अधिक रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगे, सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। जीवनसाथी की वजह से पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – पिंक

8 of 10
number
अंक - 7
आज परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घट सकती है। यह सुनकर मन अशांत रह सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग – ब्राउन

9 of 10
number
अंक – 8
आज बेवजह के वाद—विवाद से बचने की आवश्यकता है। पूजा पाठ में समय बीतेगा। अपने विवेक से आप आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक –33
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। धर्म कर्म के काम में अधिक पैसा लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण लेने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें