फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 और 6 वाले बरतें व्यवसाय में सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 18 Jan 2025 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
18 January Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 17 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
करियर में आपके किए गए प्रयास अब नतीजे दिखा सकते हैं, पूरी सफलता पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। इस समय में खुद को हर कदम पर सुधारने का अवसर मिलेगा।करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
धैर्य रखें। जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम थोड़ी देर से मिलेगा। परिणाम पाने के लिए आपको और कोशिश करने की आवश्यकता होगी। मतभेद को सुलझाकर मानसिक शांति मिल सकती है। करीबी लोगों के साथ अपने दिल की बात शेयर करें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप जिस तरह काम कर रहे हैं, वह सही है, लेकिन अभी थोड़ी और इनपुट की जरूरत है। इस समय को संयम और समझदारी से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए उपयोग करें। टीम में सामंजस्य बढ़ेगा। आपके परिश्रम की तारीफ होगी। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आप जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, आपको उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के लेनदेन में फायदेमंद डील हो सकती है।  किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसका सकारात्मक असर दिखेगा। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान देने की बजाय अपने कामों में ही व्यस्त रहें। किसी रिश्तेदार का दखल होने से परिवार में तनाव हो सकता है।  बिजनेस में बहुत मेहनत होगी। दूर स्थान की पार्टियों से संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। हर काम में पक्के बिल से लेनदेन करें। धोखा मिलने की आशंका है। आने वाले दिन आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले और अधिकारियों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
पब्लिक डीलिंग संबंधी काम में सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। निजी जीवन में शांति रहेगी, फिर भी बेचैनी महसूस होगी। करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
कोई सरकारी काम अधूरा है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। घर में प्रिय लोगों के आने से खुशी मिलेगी। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
घर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। इस समय गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर कंट्रोल रखें। किसी भी तरह की यात्रा को टालना उचित रहेगा। निजी जीवन में शांति रहेगी, फिर भी बेचैनी महसूस होगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें