फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 6 वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 17 Jan 2025 07:04 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 January Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 17 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। निवेश में लाभ होने पर किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
व्यापारिक परेशानी सुधर सकती है। जीवनसाथी से अधिक आशा न करें। बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करनी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय लाभदायक साबित होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपकी आज सभी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आप खुशियों को महसूस कर पाएंगे। आज आपकी राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है, इसलिए कार्य में सावधानी बरतें। निवेश के लिए अभी और रुकना होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
किसी बात को लेकर आज आप स्वयं को दोषी महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज उसकी प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर बेवजह टेंशन हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होती दिखेंगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में काम का बोझ आपके ऊपर अधिक रहेगा।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अचानक से धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नए मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें