फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 और 6 वालों को नौकरी में मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 18 Feb 2025 06:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
18 February Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आप अपनी इच्छाओं और लालसाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी कमजोरियों को स्वीकार करें। निवेश करने से पहले धन योजना बना लें। घर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपको कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मन को शांत रखना होगा, तभी किसी निर्णय तक आ पाएंगे। आज अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।  पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
निवेश के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। लेकिन ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में परेशानियां आ सकती हैं। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे।  आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपकी मेहनत और ईमानदारी का फल मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। छात्रों ने अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार की बेहतरीन योजनाएं आपका इंतजार कर रही है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। धन लाभ के योग है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लेन देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए माध्यम बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। निवेश में मनचाहा लाभ मिलने से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के रास्ते में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगा। वाद-विवाद आपकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें