फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 8 वालों का नौकरी में तबादला हो सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 17 Feb 2025 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
17 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
बड़े लोगों के मार्गदर्शन में आपकी समस्या सुलझ सकती है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इनकम का नया सोर्स बनेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया


विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। अपरिचित इंसान पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाएंगे। मायूस न हों। मेहनत बढ़ाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
बिजनेस के कामों में सुधार होगा। दिक्कतें दूर होंगी। योजना बनाकर काम पूरे कर लेंगे। मार्केटिंग के काम और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अच्छा दिन है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
ईमानदारी से आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। कुछ चीजों की चिंता बहुत परेशान करेगी। विचारों की अधिकता आपको उलझा सकती है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। आपके कामों को गहराई की जरूरत है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अपने तरीकों में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। खुद को सटीक तरीके से पेश करें। कुछ भी कहने से पहले उस विषय पर कॉन्फिडेंट हो जाएं।  परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं, लेकिन हार न मानें। जॉब में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
सरकारी क्षेत्र, डिफेंस, पुलिस और मैनेजमेंट वालों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। फ्रीलांस काम करने वालों को बड़ा क्लाइंट मिलने की संभावना है। आप रिश्तेदारों से मिलेंगे और आय में वृद्धि के साथ आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
संतान से सहयोग मिलेगा और कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और महिलाओं को कोई विशेष लाभ मिल सकता है। दिन के अंत में वाहन सुख मिलेगा। पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। खर्च अधिक रहेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अति उत्साह के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य रखें। नौकरी में तबादले की संभावना है। धैर्य और फोकस से अपने काम करें। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिल जाएगा। संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। थोड़ा समय घर परिवार के लिए भी निकालें। दिन के दूसरे हिस्से में ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। धैर्य और संयम रखने का समय है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 


Weekly Horoscope (17 to 23 February): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें