फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 March Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों को नौकरी में आ सकती है परेशानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Mon, 17 Mar 2025 06:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में हर अंक का एक विशेष प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। 17 मार्च 2025 को ग्रहों की स्थिति और अंकों की ऊर्जा किस तरह आपकी जिंदगी को प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
17 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने करियर व व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में सफलता दिलाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
भावनात्मक रूप से संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी और रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके वरिष्ठ प्रसन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव न लें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, बातचीत से समाधान निकालें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपकी ऊर्जा और उत्साह आज ऊंचे स्तर पर रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आपका दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और खान-पान संतुलित रखें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। प्रेम संबंधों में अच्छा समय बिताएंगे। निवेश के लिए समय शुभ है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें