फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 9 वालों को कार्यस्थल में हो सकती है परेशानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 16 Mar 2025 10:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: 16 मार्च का दिन अंक 7 से जुड़ा हुआ है, जो मानसिक क्षमता और बुद्धि का प्रतीक है। इस दिन आप अपने कार्यों में बेहतर परिणाम देख सकते हैं, लेकिन संयम और समझदारी से निर्णय लें।
विज्ञापन
1 of 10
16 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, खासकर अगर आप धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाते हैं। आपके प्रयासों का उचित मूल्यांकन हो सकता है, और कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है, लेकिन सही दिशा में काम करने से समस्याएं हल हो सकती हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन लाभकारी रहेगा। कामकाजी जीवन में आपके प्रयासों को मान्यता मिल सकती है। अगर आप नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन इनका सामना आप धैर्य और संयम से कर सकते हैं। रिश्तों में थोड़ी सी जटिलताएं हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से समाधान निकाला जा सकता है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी और योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में भी शांति रहेगी।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। आप और आपके साथी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अच्छा काम करने का अवसर मिलेगा, और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
यह दिन आपके लिए मानसिक रूप से अच्छा रहेगा। आप सोच-समझ कर निर्णय ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता और कौशल को पहचान मिल सकती है, जिससे सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको अपने प्रयासों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अंत में आपको इसका अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थितियां हो सकती हैं, लेकिन आप सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे। आप अपने रिश्ते को सुधारने के लिए पहल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको किसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इसे पार करने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें