फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 July Ka Ank Jyotish: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 17 Jul 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
17 July Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।  अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी अगर आप सावधानी से यात्रा करते हैं तो किसी दुर्घटना या चोट से बचा जा सकता हैं। कोई रिश्तेदार, पिता या अंकल को धन या चिकित्सा सेवाओं में आपकी मदद पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अगर मौका मिले तो नए कौशल सीखें। इससे प्रतियोगिताओं में आपकी मदद हो सकती है। आज वातावरण में उत्सव और उत्साह है। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। इनमें अपने प्रियजनों की सलाह ज़रूर लें। आज हर नयी संभावनाओं का दिल खोल कर स्वागत करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आपका दिमाग और साहस आपको एक ही दिशा के बारे में बता रहे हैं। कभी कभी असाधारण सोच और रचनात्मक विचार कमाल कर देते हैं। अपने अंदर के बच्चे को जगाएं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
मनोरंजन के लिए समय निकालने से आपको लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने की ऊर्जा मिल जाएगी। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
मरम्मत या नवीनीकरण के लिए आपको समय और धन की आवश्यकता हो सकती है। सुनिश्चित करें कि घरेलू मामले हल हो जाएं। बीती को बिसार कर आगे की सुध ले। जीवन एक कार की तरह है, अगर आप उलटा जाएं तो मंजिल पर नहीं पहुंच  सकते। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अपने अनुभव और तर्कसंगतता को बढ़ाएं, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आप जो भी चाहते है, उसे प्राप्त कर सकते है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आप अभी अपनी चिंताओं को शेयर करने और दूसरों कनेक्ट होने की आवश्यकता महसूस करेंगे। यह चिंताएं छोटे भाई या सहकर्मियों से सम्बन्धित हो सकती हैं। छोटी यात्रा या भ्रमण के लिए तैयार रहें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपको खुशियां और संतोष प्राप्त होंगे बस चीज़ों को व्यक्तिगत लेना छोड़ें। नजदीकी लोगों से बात करने से न केवल विवाद सुलझेंगे बल्कि संबंध भी सुधरेंगे। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें