फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 July Ka Ank Jyotish: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 15 Jul 2023 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 July Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप इस समय खुद को व्यापार या कानूनी चिंताओं से घिरा हुआ पा सकते हैं। बुजुर्गों या अन्य महत्वपूर्ण लोगों से मिलें और उनके ज्ञान व अनुभव का फायदा उठाएं। जिन बैठकों में आप अभी भाग लेंगे, वे आपको शांति प्रदान करेंगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आज अचानक आया फ़ोन कॉल या ईमेल आपके पूरे दिन को बदल देगा। किसी भी संबंध या साझेदारी से पहले भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखे।किसी खास महिला मित्र से रिश्ता सुधरेगा। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी कोई उधार आपके दिमाग में है। चिंताओं की जगह अपने काम पर ध्यान दें। नए प्रशिक्षण के लिए साइन अप करना या नया कौशल सीखना आपको प्रतिस्पर्धा से बाहर निकालने में मदद करेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । एक रिश्तेदार, शायद चाचा आपकी सहायता कर सकते हैं। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
अपने परिवार के लिए समय निकालें, घर के बुजुर्गो और बच्चों के साथ वक्त बिताएं। नए मौकों का मज़ा लें किन्तु समझदारी से निवेश करें। सोच समझ कर काम करें और अपने विवेक को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण काम करने से बचें। सफल होने के लिए ज़रूरी है कि आपकी सफल होने की इच्छा, असफल होने के भय से ज्यादा प्रबल हो।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी आपके दिमाग में घर या कार की मरम्मत जैसे विचार चल रहे हैं। अपने माता पिता या माँ जैसी किसी स्त्री की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शांत रहने और कामों को व्यवस्थित करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
घरेलू मामले खुशी लाएंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। आत्मनिरीक्षण और गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। आप में से कुछ कई मुद्दों को ले कर चिंतित हो सकते है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनें। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें