फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 और 7 वालों के आय में होगा सुधार, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 16 Feb 2025 06:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी


विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन मौज मस्ती और मनचाहे काम करने में बितेगा। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना आपकी मन:स्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश रखना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यवहारिक नजरिया रखें। लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज कुछ बदलाव जरूर होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होंगे, लेकिन तुनकमिजाजी से बचें। स्वयं को सुपीरियर न समझें। दूसरों की बातों को भी महत्व दें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंता और निराशा समाप्त होगी। सरकारी कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
जीवन में शांति बनी रहेगी और आय में सुधार होता रहेगा। कुछ अच्छा और बड़ा होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। दोपहर में आपको सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
यात्रा होने की संभावना है, जो लाभदायक रहेगी। व्यापार में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के काम से घर से बाहर रहना पड़ सकता है। प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह महसूस होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें