फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Thu, 17 Apr 2025 06:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए नयी योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। कार्यस्थल पर आपकी राय सुनी जाएगी। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
दिन थोड़ा भावुकता से भरा रह सकता है। मन विचलित हो सकता है लेकिन अंततः कोई समाधान मिलेगा। पानी से जुड़ी चीजों से सावधानी रखें। रचनात्मक काम या मानसिक शांति देने वाली चीज़ें आज लाभदायक होंगी। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। समाज या परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आज भाग्य आपका साथ देगा, पर अहंकार से दूर रहें। गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनियोजित खर्चे या अनपेक्षित परिवर्तन परेशान कर सकते हैं। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन धैर्य रखना ज़रूरी है। यात्राओं से लाभ हो सकता है, पर सतर्क रहना जरूरी है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
तेज सोच और त्वरित निर्णय आज आपको आगे ले जा सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में तेजी आएगी। कोई फोन कॉल या संदेश महत्त्वपूर्ण साबित हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात का योग बन रहा है। ट्रैवेलिंग या नई जगह की योजना बन सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
सौंदर्य, कला और रचनात्मकता से जुड़ी चीजें आपके लिए शुभ रहेंगी। घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कोई घरेलू वस्तु खरीदने का मन बन सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। संगीत या सजावट से जुड़ा काम मानसिक शांति देगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आत्मचिंतन में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने अनुभव की याद मन को घेरेगी। आज लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर हो सकता है। मन की बात लिखना या ध्यान करना शांति देगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। लेकिन अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। अनुशासन से आज के दिन को सफल बना सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। लेकिन क्रोध या जल्दबाज़ी से बचना जरूरी है। सामाजिक या परोपकारी कार्यों में भाग लेने से आत्मिक संतोष मिलेगा। आज दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता आपके पास है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें