फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत

Wed, 16 Apr 2025 01:07 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घड़ी को केवल एक समय बताने का यंत्र माना जाता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण  से यह जीवन में समय के प्रवाह का भी प्रतीक भी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि व्यक्ति को अपने भाग्यांक के अनुसार किस तरह की घड़ी पहननी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी - फोटो : adobe stock
Wrist Watch According To Numerology: घड़ी को केवल एक समय बताने का यंत्र माना जाता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण  से यह जीवन में समय के प्रवाह का भी प्रतीक भी मानी जाती है। हर व्यक्ति के जीवन में समय का बदलाव होता है, कभी अच्छा तो कभी चुनौतीपूर्ण। अगर आप भी अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो हो सकता है कि इसकी एक वजह आपकी कलाई पर बंधी घड़ी हो। दरअसल गलत घड़ी पहनना जीवन में नकारात्मक प्रभाव ला सकता है। अंक शास्त्र में बताया गया है कि अगर सही तरीके से घड़ी का चयन किया जाए, तो यह ऊर्जा आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आइए अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि किस भाग्यांक के अनुसार कैसी घड़ी पहनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी


 
विज्ञापन

2 of 6
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी - फोटो : adobe stock
भाग्यांक क्या है?
व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। यदि आप अपने भाग्यांक के अनुसार उपयुक्त घड़ी पहनते हैं, तो आपके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक परिवर्तन आने लगेंगे और सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी
विज्ञापन

3 of 6
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी - फोटो : adobe stock
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी

भाग्यांक 1- भाग्यांक 1 वालों के लिए गोल्डन रंग की मेटल चेन वाली घड़ी रविवार को पहनना लाभकारी रहेगा।
भाग्यांक 2- भाग्यांक 2 वाले सिल्वर या सफेद रंग की मेटल घड़ी सोमवार को पहनें।
भाग्यांक 3- आपके लिए भी गोल्डन मेटल वॉच उपयुक्त है, इसे गुरुवार को पहनें।
भाग्यांक 4- मेटैलिक ग्रे रंग की घड़ी शनिवार को पहनना भाग्यांक 4 वालों के लिए अनुकूल होगा।

4 of 6
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी - फोटो : adobe stock
भाग्यांक 5- सिल्वर और गोल्डन के मिश्रण वाली घड़ी बुधवार को पहनें।
भाग्यांक 6- भाग्यांक 6 वाले लोग रोज गोल्ड रंग की घड़ी शुक्रवार के दिन धारण करें।
भाग्यांक 7- गोल्डन वॉच आपके लिए शुभ मानी जाती है, इसे शनिवार को पहन सकते हैं।
भाग्यांक 8- काले रंग की घड़ी पहनना आपके लिए लाभकारी है, खासकर शनिवार को।
भाग्यांक 9- भाग्यांक 9 वाले लोग रोज गोल्ड या कॉपर रंग की घड़ी मंगलवार के दिन पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
नकारात्मक प्रभाव देने वाली घड़ी - फोटो : Freepik.com
नकारात्मक प्रभाव देने वाली घड़ी
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार चमड़े या रबड़ की बेल्ट वाली घड़ी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। ऐसी घड़ियों को पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभ परिणाम देने वाली घड़ी - फोटो : freepik
शुभ परिणाम देने वाली घड़ी
चाहे पुरुष हों या महिलाएं दोनों के लिए मेटल चेन वाली घड़ी को शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसी घड़ी न सिर्फ स्टाइलिश होती है बल्कि शुभ भी मानी जाती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें