Numerology Prediction Today in Hindi: आज के दिन का अंक ज्योतिषीय प्रभाव आपके कार्य, रिश्ते, और मानसिक शांति पर आधारित है। इस दिन अपने कार्यों को धैर्य से और समझदारी से पूरा करें, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके
विज्ञापन
1 of 10
15 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल
- फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो कुछ असमंजस और मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति मिले। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यदि आप ईमानदारी से काम करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी। काम में जो समस्याएं सामने आ सकती हैं, उन्हें धैर्य और समझदारी से हल करें। आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय है, लेकिन बचत और निवेश पर ध्यान दें। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपका उत्साह और साहस आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट आपको आकर्षित कर सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज के दिन आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से सामने रखेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें। आज अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और ज्यादा अनावश्यक तनाव से बचें। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 19
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपको आज अपने कामों में सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से, आप आज काफी संवेदनशील और सृजनात्मक हो सकते हैं। अगर आप किसी निर्णय में उलझन महसूस कर रहे हैं, तो आज अपने दिल की सुनें। शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग किसी विशेष रिश्ते में हैं, उनके लिए यह दिन रोमांटिक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी स्थिति स्थिर रहेगी। खुद को आराम और खुशहाल महसूस करने का समय है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप कई विचारों में उलझ सकते हैं, लेकिन इसका समाधान आपको जल्दी ही मिलेगा। किसी पुराने काम को लेकर आपको हल मिलेगा। संयम बनाए रखें और किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लें। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाना जरूरी है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 9
आज आपका उत्साह और साहस आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट आपको आकर्षित कर सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।