फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 march 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 16 Mar 2022 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आपके भाई बहन या पड़ोसीअभी किसी संकट से गुजर रहे हैं। जिसके कारण आपकी यात्रा की योजनाएं जटिल या रद्द हो सकती हैं। इस समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें।  
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  2  
व्यवसायिक और व्यक्तिगत मामलों के लिए आपके ग्रह उत्तम हैं। ऐसे लोगों की मदद करें जिन्हें ज़रूरत हो। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग-ग्रे 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  3 
यह समय है नई शुरुआत का, तो जहाँ भी हो सके नए कनेक्शंस बनाये। नेटवर्किंग आपको आय के नए स्त्रोत प्रदान कर सकती है। व्यक्तित्व में परिवर्तन की भी संभावना है। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग-भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
खुद पर विश्वास और प्रियजनों का प्यार आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। कर्तव्यों और दायित्वों के बीच एक प्रेम और नफरत जैसा संबंध है इसलिए सब्र से काम लें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
हाल में किए गए मूल्यांकन ने आपको खुद के विश्लेषण और आत्मनिरीक्षण के मूड में छोड़ दिया है। उन उत्तरों की खोज के लिए समय निकालें, जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं। अपनी समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज प्राथमिकताओं के अनुसार अपने कार्यों को बांटे। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन यह उत्साह आपको बेचैन कर सकता है। रचनात्मक पेशे वालों को सम्मान मिलेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग-गुलाबी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दुनिया अभी आपके लिए बेहद प्यारी हैं। यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें क्योंकि अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग-लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपको धन-संबंधी फायदें मिलेंगे। धन ही नहीं बल्कि अपने काम में प्राप्त की गयी प्रतिष्ठा भी आपको आज आकर्षित करेगी। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है। आज आप सभी नए अवसरों को पाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका साफ़ दृष्टिकोण मेहनत ओर ऊर्जा के साथ मिलकर जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें