फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 15 march 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 15 Mar 2022 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
धन संबंधी मामले अभी आपके दिमाग में है और आपकी नजर लक्जरी सामान जैसे आभूषणों आदि पर है। अधिक खर्च न करें। आपके परिवार को किसी संकट जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से निपटने के लिए आपकी ज़रूरत पड़ेगी। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। इस बीच, अपने खर्च को लेकर सतर्क रहें और चोरी व दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।
शुभ अंक-35 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। 
शुभ अंक-33
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
किसी रिश्ते का अंत आपके जीवन में भावनात्मक घबराहट पैदा कर सकता है। अकेला रहना मुश्किल तो है किन्तु यह आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। आत्मनिरीक्षण का यह चरण आपकी लम्बी अवधि तक मदद करेगा जिससे आपको धोखाधड़ी और छल से मुक्ति मिल सकती है। 
शुभ अंक-31 
शुभ रंग- केसरिया
 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहरीन रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- नारंगी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अपने अच्छे भाग्य का मज़ा लें और दोस्तों के साथ उत्सव मनाएं। अन्य लोग आपके आसपास रहना चाहते हैं और आपकी इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हैं। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहें।
शुभ अंक-27 
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
जरूरत में एक माता पिता या भाई के लिए भी समय निकालें। आप अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सब जानते है इसलिए समय,मांग और संसाधनों का सही तरीके से प्रयोग कर सकते है। आज का दिन भौतिक रूप से संतोषजनक रहेगा लेकिन सतर्क रहें।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है। आपको अपने प्रयासों का पुरस्कार मिलेगा। परिवार संबंधी समस्याओं जैसे मतभेद या स्वास्थ्य में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें