फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशि

Sat, 15 Feb 2025 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
15 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
महत्वपूर्ण कामों की नींव रखने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। पैसों का मैनेजमेंट बनाए रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। तनाव से राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
बहुत काम होने सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रखना मुश्किल हो जाएगा। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवार का सहयोग जरूर लें। विद्यार्थी नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। व्यवसायिक समस्या को अनुभवी लोगों से शेयर करना उचित रहेगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आप जिस दिशा में कदम बढ़ाएंगे वहां आसानी से काम पूरा कर लेंगे। पड़ोस के लोगों से विशेष मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साहस और शक्ति बढ़ी हुई महसूस करेंगे। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
हर मामले में फायदा मिलेगा। यात्रा की प्लानिंग करेंगे। मकान और जमीन से संबंधित काम पूरे होंगे। मां की सेहत बिगड़ने की आशंका है। व्यक्तिगत कारण से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मेहनत और समय निकालकर अपने रुके कार्य पूरे करने में समर्थ रहेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। समय पर काम न कर पाने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। थोड़े साहस और मेहनत से समस्याओं को हाल कर लेंगे। अपने विचारों और योजनाओं पर फोकस करें। समय का सदुपयोग करें। आपको कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
किसी से कुछ अपेक्षा न रखें, आपके अपने प्रयास ही बढ़ाने होंगे। जीवन में नए लोगों के आने से परेशानी होगी और आपको कई ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद नहीं होंगे। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। विवादों से दूर रहें और अत्यधिक क्रोध से बचें। लोन संबंधी समस्या से निपटना पड़ सकता है। नौकरी में सावधानी बरतें। लेखन कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। भावनात्मक रूप से सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। तमाम चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे।  नौकरी में सावधानी बरतें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें