फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 फरवरी: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 16 Feb 2021 06:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
कार्य व्यापार में मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है। अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनका ख्याल रखें। शेयर बाजार में निवेश में फायदा हो सकता है। निजी जीवन में आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक- 3
आज आपका सरल स्वभाव आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। काम काज को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
आज बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई उपाय करें। आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला

8 of 10
number
अंक- 7
आज आप अपनी कीमती चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन

9 of 10
number
अंक- 8
सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में आज मुनाफा हो सकता है। कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।    
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें