फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 फरवरी: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 14 Feb 2021 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
मूलांक - 1
मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। काम की व्यस्तताओं का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। व्यस्तता के कारण घर- परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक - 2
किसी की अनजाने में कही गई बातें आपको बुरी लग सकती हैं। त्वचा से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी आप पर गर्व करेंगे।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी। प्रेम और रोमांस का सफर शुरू हो सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों  के सगाई के योग बन रहे हैं। युवावर्ग का समय अच्छा व्यतीत होगा। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक - 4
आज जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच स्थापित करेंगे। बच्चों की सगाई- संबंधी बात आगे बढ़ेंगी। आप किसी नई योजना की रूपरेखा बना सकते हैं। पति- पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
दिन अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्य की शुरूआत हो सकती है। बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। बच्चों पर गुस्सा करने के बजाय उन्हें अनुशासित करें। आप में नफरत की भावना आ सकती है। जितना अधिक भ्रमण करोगे उतना ही लाभ होगा। मेहनत सफलता दिलाएगी। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आप रिश्तों को नई ताजगी और मजबूती देने का प्रयास करेंगे। सफलता आपकी जीवनशैली में दिखेगी। आपको माता- पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन आदि धीरे चलाएं, अन्यथा चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
number
मूलांक - 7
धन संबंधी मामलों में रूकावटें आएंगी, फिर भी जरूरतों को पूरा कर लेंगे। आपसे लोग बहुत प्रभावित होंगे। लंबे समय से चले आ रहें, कोर्ट कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number
मूलांक - 8
थोड़ा परेशानी व्यक्त कर सकते हैं। आप मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं, जहां आप सहज महसूस करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक - 9
लंबे समय से चले आ रहे कष्टों से आराम मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की परेशानी आपकी चिंता का मुख्य कारण रहेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध या करार हो सकता है। पारिवारिक सुख शांति बाधित रह सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें