Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है। निवेश से मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। करियर में सफलता मिल सकती है। कोर्ट के मामले से राहत मिल सकती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
शिक्षा के क्षेत्र में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह की सौगात मिलने का समय आ गया है। रोजगार की तालाश कर रहे रोगों को किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार की योजनाएं सभी सफल होंगी। विदेशी यात्रा के योग बनेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
विपक्षी आज आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकता है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। घर में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नए कार्य की शुरुआत आज कर सकते हैं। आपको इनकम को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
व्यापार में काम की अधिकता रहने के कारण तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आज अचानक घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ कोई खेल खेलने या घूमने की योजना सकते है। आज भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से आपके कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से अनबन होने की संभावना है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। निवेश करने से पहले किसी से सलाह अवश्य लें। शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आर्थिक मामलों में शानदार रहने वाला है। परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा। रिश्ते आपके लिए अहमियत रखेंगे। करियर कारोबार के लिए की गई यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक- 42
शुभ रंग -नीला
अंक 9
आज आप अपनी बातों से सभी का दिल जीत लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक - 15
शुभ रंग -सफेद