फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों को नौकरी के नए अवसरों की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 15 Apr 2025 05:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
Aaj Ka Ank Jyotish - फोटो : adobe
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। पुरानी गलतियों से सीख कर दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके प्रयास एक अच्छी छवि का निर्माण करेंगे। आज परिवार और दोस्तों के साथ आनंदित महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन शुभ रहेगा। सभी कार्यों में अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और काम में पहचान मिलेगी। हालांकि कोई कोर्ट में अटका मामला परेशान कर सकता है। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को नया अपडेट मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
बिजनेस कर रहे लोग विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी सभी योजनाएं सफल होती हुई नजर जाएंगी। इस दौरान आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपकी मेहनत आपकी पहचान बनकर सामने आएगी। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में अनुकूलता देखन को मिल सकती है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं और धैर्य बनाए रखें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
यह समय खुद को आराम और खुशहाल महसूस कराने का है। अपनी भावनाओं और आत्मसम्मान की रक्षा करना आपकी प्राथमिकता है। परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों के बॉस उनसे नाराजगी जाहीर करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने पर तनाव बना रहेगा। कोर्ट में यदि कोई जमीन से अटका मामला चल रहा था, तो उसके लिए जाना होगा। आप अभी निवेश और किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें।  आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। पैतृक कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी खास का आगमन होने के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर


Astro Tips For Rahu: अगर आपके साथ भी हो रही हैं ये समस्याएं तो हो सकता है राहु का प्रभाव, जानें इसके उपाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें