अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नयी शुरुआत के लिए एक आदर्श दिन है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपका दिन बहुत संतुलित रहेगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। किसी रिश्ते में नई उम्मीद जाग सकती है। आज अधिक भावुक होने से बचें। शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपने विचारों को एक दिशा देने के लिए यह अच्छा समय है। कार्यों में नई दृष्टि से सफलता मिल सकती है। शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज थोड़ा संयम रखना होगा। कुछ नये जिम्मेवारियों का बोझ आपको महसूस हो सकता है। कार्यों में संयमित और व्यवस्थित रहकर सफलता पा सकते हैं। शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज के दिन आपको अपने प्रयासों का फल जल्दी मिल सकता है। कुछ नई और रोमांचक योजनाओं का अवसर मिलेगा, लेकिन निर्णय लेने से पहले सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं। शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन रिश्तों के लिए खास रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छे समय का आनंद लें। आपके विचार और भावनाएं एकदम सही दिशा में जा रही हैं। शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज गहरे विचारों और आत्ममंथन का दिन है। किसी पुराने निर्णय को लेकर आज फिर से विचार करेंगे। आपकी सोच में गहराई और समझ का विकास होगा। शुभ अंक: 17
शुभ रंग: बैंगनी
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपकी मेहनत और प्रयासों का फल मिलने के संकेत हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से थकावट हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और ध्यान से आप परिणाम पा सकते हैं। शुभ अंक: 4
शुभ रंग: भूरा
अंक 9
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। उत्साह और सक्रियता के साथ अपने कार्यों में लग जाएं। किसी व्यक्ति से सहायता मिलने की संभावना है। शुभ अंक: 23
शुभ रंग: सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।