फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 मार्च: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 14 Mar 2021 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : अमर उजाला
अंक - 1
आज किए गए नए कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। पारिवारिक कलह और अनबन के कारण बेचैनी रहेगी। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
निवेश करने के लिए उत्तम दिन है म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक - 3
किसी प्रकार की बहस से बचने की कोशिश करें नहीं तो, यह आगे जाकर घातक सिद्ध हो सकती है। शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की संभावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
सरकारी कामों में परेशानी बढ़ने की संभावना के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से विचार करें। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी तो वह बेहतर होगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नई डील हो सकती है। आज नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे। आलस महसूस करेंगे, जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- सफेद

8 of 10
number
अंक - 7
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिल की बात प्रेमी से कह दें। प्रॉपर्टी डील होते-होते टल सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- क्रीम

9 of 10
number
अंक - 8
आज का दिन सामान्य है। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में उन्नति पाने के लिए नए विकल्प ढूढेंगे। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- चांदनी 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाकर चलें। घर के साजो सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- सलेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें