फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 मार्च: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 13 Mar 2021 07:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
अगर आप किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन उत्तम है। दफ्तर में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हिम्मत, सही निर्णय और नियंत्रण गति में सुधार लाने की जरूरत है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। खुद को स्वस्थ और फिट पाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पति–पत्नी में तनाव हो सकता है। पुत्र से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
आज कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक फैसले सावधानी से लें अन्यथा धन हानि हो सकती है। अचानक कोई आपके घर आ सकता है। जिस कारण आपकी शाम की प्लानिंग चौपट हो सकती है।
शुभ अंक -21
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। स्पोर्टस से जुड़े जातकों का परफार्मेंस अच्छा रहेगा। अपनी आदतों और वाणी को कंट्रोल में रखें नहीं तो आपको हानि हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज उम्मीद की किरण जगेगी। पारिवारिक अड़चने आपका मूड ऑफ कर सकती है। किसी भी प्रकार के इंनफेक्शन से आपको सावधान रहनें की आवश्कता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपको फायदा हो सकता है। शेयर सट्टे या म्युचुअल फंड में आप निवेश कर सकते हैं। जो भी जातक आपके कार्यों में विघ्न डाल रहे थे, उनकी हार तय है।
शुभ अंक –24
शुभ रंग– हरा

8 of 10
number
अंक - 7
आज सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। व्यावसायिक कार्यों में जागरूकता के कारण आपको फायदा हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक 18
शुभ रंग – सुनहरा

9 of 10
number
अंक – 8
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं। अचानक से खर्चा बढ़ सकता है। अगर विदेश में कार्य या विवाह करने की इच्छा है, तो प्लानिंग कर सकते हैं। पड़ोसियों और मित्रों के साथ झमेला हो सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन सामान्य बीतेगा। सरकारी कार्यों में आपको बाधा आ सकती है। राजनीति में अगर सक्रिय हैं तो जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग- काला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें