फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वाले पारिवारिक मामले को शांति से सुलझाएं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 13 Feb 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्य प्रणाली रुके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। नकारात्मक आदत छोड़ने का भी संकल्प करें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
पारिवारिक मामला उलझा है, तो शांति और धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें। किसी वजह से आपकी जिद और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
पुरानी बातों पर अड़े न रहें। पड़ोसियों के साथ छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों की उन्नति के योग बने हुए हैं। पार्टनरशिप के कामों में फायदे की स्थिति बन रही है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपनी सहज बुद्धि और सरल व्यवहार से आप सबका दिल जीत लेंगे। किसी मीटिंग में शामिल होंगे। शिक्षा से संबंधित सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
विद्यार्थी कुछ सीखने में पूरा समय बताएंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी वस्तु पर अधिक धन खर्च होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सोच समझकर काम को अंजाम दें। दूसरों की बातों में उलझकर अपना कार्य खराब न करें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपका स्वभाव परिस्थितियों से घबराने वालों में से नहीं है। सकारात्मक सोच ही आपको सही जगह पर वापस लाएगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
दिन के अंत तक आपका आत्मविश्वास वापस आ जाएगा और आप सही निर्णय ले पाएंगे। किसी भी विवादास्पद मामले से दूर रहें। व्यापार में जोखिम न लें। प्रेम में भी निराशा रहेगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
व्यस्तता से आज राहत मिलेगी। आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रुका काम आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से पूरा हो जाएगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें