फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 13 October: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 13 Oct 2022 06:36 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish 13 October - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Karwa Chauth Vrat 2022: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज के आपको नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान रखें। ज्यादा पानी पिएं और योग आसन करें।मैरिड लाइफ में रोमांस और ताजगी का अहसास बना रहेगा।
शुभ अंक- 07 
शुभ रंग- आसमानी 
 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपको अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये रणनीति बनानी होगी। माता का स्वास्थ कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। साथ ही ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 9                                           
शुभ रंग- गुलाबी

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर न दिखे चांद तो इस तरह करें पूजा और व्रत का पारण

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज के दिन आप आने वाले कल के लिए कुछ योजना बनाएंगे। अहंकार या जिद परेशानियॉ बढ़ा सकता है। गुस्से को कंट्रोल करें। बिजनेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। कुंवारे लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। 
शुभ रंग- नारंगी                                                                                                      
शुभ अंक- 5
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज के दिन निवेश करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रोपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन बेहतर रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज समय घर परिवार वालों के साथ बीतेगा। बेवजह कार्य में देरी होगी, जिस कारण व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। आज के दिन लेन देन में सावधानी रखें। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। 
शुभ अंक- 17  
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार के लिए आज का दिन उत्तम है। बच्चों के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 01 
शुभ रंग- सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन सही है। आज आपके बॉस या सीनियर आपसे खुश होंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। पुराने लवर से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीति बनानी पड़ेगी। माता का स्वास्थ कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा।  
शुभ अंक- 19  
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज के दिन भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति विशेष को मिलने का प्रोग्राम बन रहा था उससे मिलना नहीं हो पाएगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें