Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी होगी और आपके प्रयास सफलता को प्राप्त करेंगे। आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे। उधार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाए रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। शुभ अंक-14
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे। कोई भी जोखिम लेने में संकोच न करें क्योंकि इनका परिणाम चमत्कारी रहेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है। जो लोग आपकी देखभाल करते हैं, उनकी देखभाल के लिए भी समय निकालें। परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। शुभ अंक-10
शुभ रंग-भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि दूसरों पर ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें और ज़रूरत पड़ने पर चौकस रहें। आपके प्रियजन या पडोसी किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। शुभ अंक - 10
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
नए सितारे आपके लिए आशा की नई किरण और असंख्य संभावनाएं ले कर आए हैं। आज नए जीवन को शुरू करने और पुराने दोस्तों से संबंधों को सुधारने का सबसे बढ़िया समय है। शुभ अंक – 22
शुभ रंग – केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज का दिन आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। किसी की मदद करना सबसे बेहतरीन चीज़ है इससे संतुष्टि और अनुभव प्राप्त होता है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग - लाल
अंक 9
कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा या कोई ऐसा रहस्य जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। अभी आप अकेला महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी