Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Today 13 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
समाज से जुड़े कार्यों में आप सक्रिय रूप से भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगें। सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो उसे ठीक से इन्वेस्ट करें। नए विकल्प देखें। शुभ अंक - 4
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
पार्टनरशिप में व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। विशेष रूप से मनोरंजन विभाग से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होगें। शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
घरेलू जरुरतों को पूरा करने के लिए आप खरीदारी कर सकते हैं। वाहन धयान से चलाएं, परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है। शुभ अंक - 34
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
बुरी संगति से दूरी बनाएं। आफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने की ज्यादा संभावना है। शुभ अंक – 4
शुभ रंग – फिरोजी
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित परेशानी सामने आएं। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो आज वह पूरा होगा। शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें। शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
अंक 9
दिन सामान्य बीतेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं। आज आपको अपनी भावनाओं को काबू करने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।