Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Today 12 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
आप अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानी में राहत मिलेगी। तमाम कार्य आपके अनुसार हो सकते हैं। आप शांति का अनुभव करेंगे। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा। शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक- 2
व्यापार में सावधानी से काम करने की जरूरत है। सट्टा लगाने या पूंजी निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 3
आज आपके व्यापारिक कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। आप इस समय खुश होंगे और दूसरों को भी खुश करने का प्रयास करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। आपका आपके ससुराल में वर्चस्व बना रहेगा। शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 4
अपनी कार्य योजनाओं को पूरा करने की आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज किसी खास विषय पर योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 29
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 5
आज आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। शान्त मन के साथ यह समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी और शांति का रहेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य की जरुरत होगी। शुभ अंक – 41
शुभ रंग– पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 6
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप परोपकार, समाज, कार्य आदि में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपके सपने कुछ हद तक सच होंगे। रोमांस के लिए श्रेष्ठतम दिन है। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक - 3
शुभ रंग – बैंगनी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 7
आज आप अपना व्यापार बढ़ाने में योजना बनाएंगे और उसमें सफलता मिल सकती है। सही योजनाएं बनाएं। आप अपना समय व्यर्थ की बातों में न गवाएं। वाणी में नम्रता सब पर प्रभाव छोड़ेगी। आपको दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। शुभ अंक - 12
शुभ रंग – लेमन
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 8
वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। आप आज हर बात को गम्भीरता से लेंगे। सोशल मीडिया पर चैटिंग करते समय सावधानी रखें। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। सभी कार्यों की बेहतरी के लिए आप बदलाव पर विचार करेंगे। शुभ अंक – 19
शुभ रंग – हल्का हरा
अंक- 9
आज का दिन परिवार के संग बीतेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें, हानि होने की संभावना है। आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे। शुभ अंक - 12
शुभ रंग - केसरिया
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।