फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 वाले लेन-देन में सावधानी बरतें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 12 Feb 2025 06:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अधूरा पड़ा हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिस पर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। पुरानी गलतियों से सीखकर दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अपने स्वभाव में सुधार करें। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। नकारात्मक लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
बिजनेस में एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेन-देन में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
ज्यादा परेशानी महसूस होगी। मनोबल बहुत कमजोर होगा। अपनी कमियों का दुःख मन में समेटेंगे। मन लगाकर काम करेंगे। काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। सब कुछ ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन दोपहर से आप स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। धन से संबंधित विशेष सफलता मिलेगी। कलात्मक और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। कुछ सीखने में दिन बीतेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी और हर काम में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। विरोधी को परास्त करने में सफल रहेंगे और नया वाहन लेने का प्रयास करेंगे। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। एक्सट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें