फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 मई 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 12 May 2021 06:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
वर्तमान परिस्थिति को लेकर आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। आत्मविश्वास से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
आज आपको मानसिक तनाव रह सकता है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार निभाने की जरूरत है। कामकाज को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
number
अंक - 3
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आपको मनपसंद का जीवनसाथी मिल सकता है। इससे आपको संतोष की प्राप्ति होगी। संतान के विवाह की चिंता परेशान कर सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी व्यक्ति की बात पर शीघ्र क्रोधित न हों। आपके व्यवसाय में परेशानी आएगी। बेकार की बातों में न फंसे। छोटी-मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
आज आपको निवेश के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, उन पर धैर्य से विचार करें। लेकिन पैसा तभी लगाएं, जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। 
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आर्थिक दृष्टि से आपको पैसों की दिक्कत रहेगी। खर्चों पर काबू करने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। नौकरी में दिक्कत आ सकती है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
number
अंक - 7 
आज आप परेशान रहेंगे सुकून पाने के लिए अपने दोस्तों से मुलाकात करें। व्यापार में समस्या आ सकती है। हिम्मत से काम करें सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नए व्यापार की तरफ आपका मन बढ़ेगा। घर पर परिजनों की सेहत कुछ नासाज रह सकती है। पेट कि समस्या से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और सफलता भी मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। धन का निवेश गलत जगह करने से सावधान रहें।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – ब्राऊन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें