फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 मई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 11 May 2021 06:39 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। सोच-समझ कर कदम उठाएं, वरना बेवजह परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – गुलाबी



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज के दिन धैर्य बनाए रखें। पहले से किए हुए कार्यों का फल मिल सकता है। घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। परिस्थितियां जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएंगी।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
अंक - 3
जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय न लें। क्योंकि भविष्य में आपको इससे नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के बारे में सोच रहे हैं। कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज आपको सम्मान मिल सकता है। इस कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पहले से ज्यादा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ लड़ाई हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बीतेगा। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
अपने किसी कार्य से आज आप अपने माता-पिता को दुखी न करें। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर समय है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बादामी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
करियर के लिहाज से समय चुनौतीपूर्ण चल रहा है। खासकर अगर आप किसी प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत हैं तो। कार्यक्षेत्र में किसी तरह लापरवाही इस समय आपको महंगी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
number
अंक - 7
आज कोई निराश करने वाली खबर मिल सकती है। पैसे ज्यादा खर्च होंगे। किसी सामाजिक काम में आप बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – गोल्डन

9 of 10
number
अंक – 8
विरोधी पक्ष समाज में आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उनके साथ आगे बढ़ें। 
शुभ अंक - 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज काम का अत्यधिक दबाव होने से अनिद्रा एवं बेचैनी की समस्या हो सकती है। सरकारी कार्यों में आपको परेशानी आ सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें