फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों को अपनी समस्या का हल मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 11 Feb 2025 04:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
11 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में सहायता करेगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं।  सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कत दूर होगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। किसी मुसीबत में फंस जाएंगे। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखने में भलाई है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी। जो कि लाभदायक रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी भी मिल सकती है। ऑफिस में परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपको कुछ मुश्किल परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो आपको चिंतित कर सकती हैं। चिंताओं का सामना करने और उनसे निपटने की कोशिश करें।  कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। थोड़ी शांति रखना फायदेमंद रहेगा। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। शांत रहने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम नहीं रहेंगे। काम को व्यवस्थित करें। आज समस्या का हल पा लेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखने में कामयाब होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कोई सरकारी काम बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होगा। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
प्रॉपर्टी की डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर हैं। आपको कुछ ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपको अपनी सीमाओं में जकड़ी हुई महसूस करा सकती हैं।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आपको भौतिक चीजों या सांसारिक सुखों के प्रति अत्यधिक लगाव से बचना चाहिए। अपनी इच्छाओं और लालसाओं पर नियंत्रण रखें। अपनी कमजोरियों को स्वीकार करें। अपनी सीमाओं को पहचानें। उनसे मुक्त होने का प्रयास करें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें